Azamgarh News: ग्राम पंचायतों में डेढ़ हजार हैंडपंप खराब, पेयजल का संकट
आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में करीब डेढ़ हजार इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। जिससे पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। बारिश के मौसम में दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। प्रधानों को प्रशासक बनाने के बाद उनसे इंडिया मार्का हैंडपंपों के रिबोर का अधिकार छीन गया है। खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण पेयजल की समस्या से परेशान हैं। विभागीय अधिकारी समस्या से बेखबर बन हुए हैं। जिला पंचायत राज विभाग के आकड़ों के मुताबिक, जिले में करीब 31 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। जिले की 1810 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो चुका है। कार्यकाल खत्म होने के बाद शासन ने प्रधानों को प्रशासक तो नियुक्त कर दिया, लेकिन उनसे इंडिया मार्का हैंडपंपों के रिबोर का अधिकार छीन लिया गया है। वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.