Azamgarh News: ग्रामीण क्षेत्र के 37 अस्पतालों में शुरू होगी पैथालॉजी जांच
आजमगढ़, अगस्त 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद की 22 सीएचसी और 15 पीएचसी में अब व्यवस्थित ढंग से पैथालॉजी जांच शुरू होगी। ग्रामीण क्षेत्र के कुल 37 अस्पतालों में जांच के लिए तीन प्रकार की आधुनिक पैथालॉजी मशीनें शासन की तरफ से उपलब्ध कराई गई हैं। इससे लोगों को शहर का चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। जनपद में कुल 31 सीएचसी और 80 पीएचसी का संचालन हो रहा है। पहले चरण में 37 अस्पतालों में जांच के लिए मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। ईसीजी, लिवर, किडनी जैसी 74 प्रकार की जांच की सुविधा लोगों को मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बने सीएचसी और पीएचसी में जांच के अभाव में लोगों को समुचित इलाज नहीं मिलता था। अब लोग पैथालॉजी जांच के लिए नहीं भटकेंगे। शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को विभाग सुधारने में जुट गया है। स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.