आजमगढ़, अगस्त 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। जिले के ग्रामीण अंचलों में सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली गई। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नारे, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जहानागंज में एसकेडी विद्या मंदिर, एसकेडी लोटस वैली स्कूल व एसकेडी इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल और कैम्ब्रिज मॉडर्न स्कूल में भी कार्यक्रम हुए। मेंहनगर तहसील, नगर पंचायत, थाना, सीएचसी सहित विभिन्न संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। तरवां के चौरी बेलहा पीजी कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को चेक व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह रहे। यह भी पढ़ें- Unnao News: ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतं...