आजमगढ़, जुलाई 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक दरोगा को दिव्यांग व्यक्ति के घर से पकड़ लिया और पीआरवी 112 के हवाले कर दिया। आरोप है कि बाद में उसे पल्हना चौकी ले जाया गया, जहां से वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सीओ लालगंज को जांच सौंपी है। जानकारी के अनुसार फरार दरोगा वर्तमान में जहानागंज थाने में तैनात है और पूर्व में देवगांव कोतवाली से संबद्ध पल्हना चौकी का प्रभारी रह चुका है। लगभग एक माह पहले उसका स्थानांतरण जहानागंज थाने में हुआ था। यह भी पढ़ें- Aligarh News: वायरल वीडियो: टांगे तोड़कर झूठे केस में जेल भिजवा दूंगा, शराफत से घर बैठ ग्रामीणों का आरोप है कि पल्हना चौकी प्रभार...