Azamgarh News: गोशालाओं में करें जलनिकासी की व्यवस्था : डीएम
आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण, चिकित्सा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने गोवंशों के समुचित रख-रखाव को शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में बताते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास खंडों में चिह्नित चारागाह भूमि पर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए शत-प्रतिशत हरे चारे की बुवाई कराई जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी गोआश्रय स्थलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.