Azamgarh News: गोवंशों के स्वास्थ्य की हो नियमित जांच : डीएम
आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को मुजफ्फरपुर स्थित नगरपालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गोशाला एवं बेसहारा गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गोशाला में गोवंशों के संरक्षण, चारा-भूसा, साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले गोवंश उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। पंजिका के अनुसार गोशाला में कुल 264 गोवंश संरक्षित पाए गए। उन्होंने गोवंशों की संख्या एवं पंजिका में दर्ज विवरण का मिलान करते हुए आवश्यक जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने खर्चा रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा गोशाला में उपलब्ध संसाधनों एवं उनके उपयोग की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बारिश में गोवंश की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, आश्रय स्थलों की होगी निगरानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.