आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के दो थाना क्षेत्र में गैंगेस्टर के दो आरोपियो की अपराध से अर्जित 1.60 करोड़ रुपये की संपति कुर्क की जाएगी।

संतरा देवी के खिलाफ कार्रवाई जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला आरोपी संतरा देवी के खिलाफ कार्रवाई होगी, वहीं निजामाबाद थाना क्षेत्र में राजकुमार गोंड के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरीपट्टी गांव निवासिनी संतरा देवी पत्नी सुरेश राम आपराधिक प्रवृत्ति की महिला है, जिसका एक संगठित गैंग है। गैंग का लीडर उसका पुत्र राज उर्फ सांवरिया, दूसरा पुत्र समर उर्फ अरुण गैंग का सक्रिय सदस्य है। संतरा देवी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, चोरी से संबंधित कुल नौ मुकदमे विभिन्न जनपदों में पंजीकृत हैं। महिला ने अपराध से अवैध रूप से अर्जित धन से करीब पांच बिस्वा भूमि क्रय...