Azamgarh News: गैंगस्टर में वांछित पचास हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर के आरोपी को चौकी मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी के खिलाफ लूट, चोरी, पुलिस पर जानलेवा हमले समेत बीस मुकदमे दर्ज हैं। देवगांव कोतवाली के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह को मंगलवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोसाईगंज-जिबली मार्ग से होते हुए अपने घर की ओर आ रहा है। इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर ने देवगांव थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को अवगत कराते हुए ग्राम चौकी मोड़ के समीप घेराबंदी कर गैंगस्टर में वांछित इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश फैजान उर्फ गुल्लू पुत्र कयूम ग्राम बक्सपुर थाना बरदह का निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.