आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: शाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोयलसा के एकडंगी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शनिवार को गाजे-बाजे के साथ 1001 कन्याओं संग महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के साथ केशवमठ परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा का आयोजन कोयलसा क्षेत्र के केशवमठ परिसर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को कोयलसा के एकडंगी स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पोखरे से कन्याएं और महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरा। तत्पश्चात निकली कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जयकारे के साथ केशवपुर मठ स्थित रामचेरे बाबा की कुटी पहुंची। जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश स्थापित किया गया। मुख्य यजमान कोयलसा ब्लॉक प्रमुख पूजा यादव और उनके पति संत...