Azamgarh News: गर्ल्स डिग्री कॉलेज तैयार, नहीं शुरू हुई पढ़ाई
आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मिर्जापुर ब्लॉक के बस्ती गांव में 9.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय गर्ल्स महाविद्यालय एक वर्ष से बनकर तैयार है, लेकिन शासन स्तर पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की तैनाती न होने के कारण अभी तक यहां शैक्षणिक गतिविधियां शुरू नहीं हो सकी हैं। इससे क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के महाविद्यालयों का रुख करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महाविद्यालय के संचालन की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। राजकीय गर्ल्स महाविद्यालय, बस्ती के निर्माण के लिए वर्ष 2017 में शासन ने 9 करोड़ 42 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। हालांकि, वर्ष 2019 में पहली किस्त के रूप में केवल एक करोड़ रुपये ही जारी किए गए। इसके बाद दूसरी किस्त अवमुक्त हुई, लेकिन धनराशि समय पर उपलब्ध न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.