आजमगढ़, सितम्बर 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बरदह क्षेत्र के चौकी गांव में सोमवार की देर शाम को गणपति प्रतिमा स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। गांव के साथ आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे भक्तों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। बरदह, बकेश, अहिरौली, कुंभ, ठेकमा, सोहौली, पासिका समेत आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। लगातार लोगों के पहुंचने से आयोजन स्थल पर पूरे दिन धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार राय, अजीत राय, आशीष राय, अमित तिवारी, विजय तिवारी, बामदेव तिवारी आदि व्यवस्था में लगे रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: प्रतिमा विसर्जन के बाद भंडारे का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...