आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास क्षेत्र के देवगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दुश्वारियां बढ़ गयी है। गर्भवती महिलाएं, बुजुर्गों के साथ बच्चों को गड्ढायुक्त मार्ग से अस्पताल आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Pakur News: ग्रामीण सड़क की जर्जर स्थिति का झेल रहे दंशमार्ग की समस्या लालगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा नंदापुर में देवगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। सारनाथ से लुंबनी हाइवे मुख्य मार्ग से नंदापुर गांव के लिए सड़क गयी है। इसी मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य भी स्थित है। करीब दो सौ मीटर यह मार्ग पूरी तरह से गड्ढे ...