आजमगढ़, सितम्बर 14 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पूरवा में रविवार को खेत में धान की निराई करने के दौरान करंट से झुलसकर महिला की मौत हो गई। खेत में पहले से टूट कर गिरे बिजली के केबिल के संपर्क में वह आ गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहिरौली छतरपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सरिता देवी पत्नी अवधनरायाण प्राथमिक विद्यालय छत्तरपुर में रसोईया पद पर कार्यरत थी। दोपहर को घाटमपुर पूरवा के पास अपने खेत की निराई करने के लिए गई थी। जहां पहले से ही गांव के एक व्यक्ति का बिजली का केबिल पहले से टूट कर खेत में गिरा था। निराई के दौरान बिजली के केबिल के संपर्क में आते ही महिला करंट लगने से अचेत हो गई। उसी दौरान उधर से गुजर रहे सरिता देवी के जेठ शहादुर राजभर ने उस...