Azamgarh News: खुली बैठक में राशन की दुकान का हुआ चयन
आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: शाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला ब्लाक की हमीदपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन के लिए मंगलवार को खुली बैठक हुई। बीईओ की अध्यक्षता में ग्रामीणों के समर्थन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान अनिल को 126 और प्रतिद्वंद्वी सोनू को 87 मत मिले। जिसके बाद अनिल को कोटेदार चुना गया। मतदान के दौरान समर्थकों के बीच उत्साह और गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। राशन की दुकान के चयन के लिए दो प्रत्याशियों अनिल उर्फ विवेक और सोनू ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। नियमानुसार ग्रामीणों से हाथ उठाकर समर्थन प्राप्त किया गया। मतदान में अनिल उर्फ विवेक के पक्ष में 126 ग्रामीणों ने हाथ उठाकर समर्थन दिया, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सोनू के पक्ष में 87 लोगों ने समर्थन व्यक्त किया। चयन प्रक्रिया बीडीओ अहरौला स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.