आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक हुई। इस दौरान खाद्य पदार्थों की मिलावट की रोकथाम, प्रवर्तन कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों की हाईजीन रेटिंग एवंआगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाहरी जनपदों से आजमगढ़ में आने वाले दूध, दुग्ध पदार्थों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की विशेष रूप से जांच करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दूध में मिलावट की रोकथाम के लिए अभियान चलाने तथा ...