आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के खाद्यान्न वितरण में जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर मंदे गांव की महिला कोटेदार के खिलाफ जहानागंज थाने में केस दर्ज किया गया है। डीएम के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। जहानागंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंदे के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। जिसके आधार पर पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने 30 सितंबर 2026 को मंदे गांव में स्थित सरकारी खाद्यान्न की दुकान का निरीक्षण किया था। जांच में उन्होंने पंजीकृत कुल 453 कार्डधारकों के सापेक्ष 272 कार्डधारकों को ही खाद्यान्न वितरण करना पाया और वितरण प्रतिशत 60.09 रहा, जो विकासखंड में सबसे कम बताया गया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: 30 क्विंटल खाद्यान्न की कालाबा...