Azamgarh News: खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय की खिड़की तोड़कर चोरी
आजमगढ़, अगस्त 2 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर स्थित कार्यालय की खिड़की तोड़कर चोर शुक्रवार की रात दो बैट्री और इनवर्टर उठा ले गए। शनिवार की सुबह कार्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुहम्मदपुर के कर्मचारी शुक्रवार की शाम कार्यालय बंद कर चले गए थे। शनिवार की सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो एक कमरे की खिड़की की सरिया टूटी थी। कमरे में लगा इनवर्टर और दो बैट्री गायब थी। कर्मचारियों ने खंड शिक्षाधिकारी को घटना की सूचना दी। खंड शिक्षाधिकारी ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। खंड शिक्षाधिकारी ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.