आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: बरदह। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव पहुंचकर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की मां के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने तरवां गांव पहुंचकर प्रभाकर सिंह के पिता के निधन पर शोक जताया। उधर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी जिवली गांव पहुंचकर विनोद राय की मां के निधन पर शोक जताया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ शैलेंद्र सिंह गुडू, टीपू सिंह, ऋषिकांत राय, तहसीलदार मार्टिनगंज हर्षित कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Azamgarh New...