आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: मार्टीनगंज। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार को जिवली स्थित उनके निवास पर नेताओं और अन्य लोगों का जमावड़ा लगा रहा। ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी और ओपीएम ग्रुप के चेयरमैन कृष्णकांत मिश्र ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत अन्य जिलों से पहुंचे लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं जौनपुर के जफराबाद से विधायक जगदीशनारायण राय, उद्योगपति समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह, गोरखपुर के विधायक फतेबहदुर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: ऊर्जा मंत्री के आगमन को लेकर बिजली विभाग अलर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...