आजमगढ़, नवम्बर 28 -- Azamgarh News: लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम बसही इकबालपुर में शुक्रवार को आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने गामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए थे। जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को लाभांवित करने के साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पात्रता की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं से वंचित लोगों को लाभांवित कराने के लिए जागरूक किया। पीएम आवास योजना के पात्र लाभार्थियों में दुर्गावती, सुनीता, मीणा कन्नौजिया, मुख्यमंत्री जन आरोग्य कैशलेस कार्ड योजना के सुशीला, रीता देवी, फूलमती देवी एवं रामलखन सहित विभिन्न ला...