Azamgarh News: कुंवर नदी के किनारे फेंके मिले पशुओं का अवशेष
आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सदरपुर (शाहपुर) गांव के सिवान में कुंवर नदी के किनारे मंगलवार की सुबह प्रतिबंधित पशु अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सरायमीर थाना क्षेत्र के सदरपुर (शाहपुर) गांव के लोग मंगलवार की सुबह नदी की ओर टहलने के लिए गए थे। इस दौरान नदी के किनारे दो प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े हुए थे। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। नदी के किनारे पशु अवशेष मिलने की जानकारी होते ही सीओ फूलपुर किरणपाल सिंह और सरायमीर थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पशु डॉक्टरों की टीम ने मौके पर जांचकर सैंपलिंग की। पुलिस की उपस्थित में पशु अवशेष को दफन करा दिया गया। गांव के विजय कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.