आजमगढ़, जुलाई 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से कोटवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के अलग-अलग इलाकों से आए किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कोटवां के वैज्ञानिक डा. वीके विमल ने समसामयिक कृषि विषयों पर चर्चा करते हुए मक्का की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने खरीफ के मौसम में फसलों एवं पशुओं को रोगों से बचाने के उपायों के संबंध में भी आवश्यक सुझाव दिए। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. रणधीर नायक ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, धान की समय से रोपाई तथा अरहर की वैज्ञानिक खेती के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। यह भी पढ़ें- Firozabad News: डीएम ने सुनीं सम...