आजमगढ़, अक्टूबर 20 -- Azamgarh News: सगड़ी। तहसील क्षेत्र के चन्नाराम कालिका मंदिर पर नवरात्र के अंतिम दिन सोमवारको भक्तों ने कालिका मंदिर पर मां के दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। आचार्य रामचंद्र उपाध्याय और आचार्य अमोल शुक्ला एव पुजारी रणविजय सिंह द्वारा माता के श्रृंगार करने के बाद मंत्रोचार के साथ भोग लगाया गया। चन्नाराम कालिका मंदिर पर प्रतिदिन दूर दराज से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आ रहे हैं। वे नारियल, चुनरी, रोली, सिंदूर, अगरबत्ती, कपूर के कलावा आदि के साथ मां कालिका की पूजा अर्चना करते हुए जयकारे लगा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस सहित अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: माता के दर्शन-पूजन को दंडवत पहुंचे देवी भक्त यह भी पढ़ें- Lalitpur News: मां के गूंजे जयकारे, हवन की...