आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर गुरुवार देर शाम सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के सामने पुलिया के पास चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने एक कार से 2.41 लाख रुपये और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की। पुलिस ने कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चुनाव प्रचार के पंफलेट, हैंडबिल, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप और शिक्षकों की सूची भी बरामद हुई है। उड़नदस्ता प्रभारी और एसडीएम सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में टीम दौलतपुर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की एक कार को रोककर तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- Mau News: शिक्षक एमएलसी:मतपेटी लेकर बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां कार की बीच वाली सीट पर पांच सफेद झोले रखे मिले। झोलों पर गोरखपुर-फैजाबाद शि...