आजमगढ़, जुलाई 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददता। नगर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव के पास शनिवार की शाम कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह बाइक से अपने ननिहाल जा रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र गढ़वल बनकट गांव निवासी 35 वर्षीय विरेंद्र राजभर शनिवार की शाम को अपने ननिहाल सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा गांव जा रहे थे। नगर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर के पास वे पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से आई कार बाइम में टक्कर मारते हुए फरार हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार विरेंद्र राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत व...