आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। निवर्तमान प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह 'मुन्ना राय' ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना हर नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। अनिल यादव सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तथा एफआईआर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। सरकार को तत्काल पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट चोरी और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शि...