आजमगढ़, जुलाई 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पेपरलीक मामले को लेकर दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार को दूसरे दिन भी जिले में पुलिस अलर्ट रही। यह भी पढ़ें- वेस्ट यूपी में हाईअलर्ट, कई जिलों में कांग्रेस और सपा नेता नजरबंदपुलिस की तैनाती कलक्ट्रेट समेत नगर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात रही। छात्र संगठनों के साथ ही राजनैतिक पार्टियों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रही। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के लिए कलक्ट्रेट क्षेत्र में पहुंचे छात्रों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर धक्कामुक्की, नोंकझोक के साथ झड़प भी हुई थी। हालांकि पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते आक्रोशित छात्र धरना प्रदर्शन करने में असफल रहे। पुलिस ने लाठियां पटककर छात्रों को खदेड़ दिया था। घटना के...