Azamgarh News: कर्मचारी नदारद, कटान से ग्रामीणों में दहशत
आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी का जलस्तर घटने के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी कमजोर पड़ने लगी हैं। हाजीपुर बाढ़ चौकी पर गुरुवार को कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। चौकी पर बैनर तक नहीं लगा था। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के दौरे के समय ही कर्मचारी दिखाई देते हैं। वहीं, बाढ़ का पानी उतरने के बाद जलजमाव से बीमारियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सगड़ी क्षेत्र में घाघरा का जलस्तर पिछले सप्ताह से लगातार घट रहा था, लेकिन दो दिनों से स्थिर है। बदरहुआ गेज पर 24 घंटे में एक सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार शाम चार बजे जलस्तर 71.17 मीटर रहा, जबकि खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। डिघिया गेज पर जलस्तर 70.11 मीटर पर स्थिर रहा। यहां खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। जलस्तर स्थिर होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.