आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। करवाचौथ के पर्व पर श्रृंगार के लिए एक दिन पहले बुधवार को महिलाओं में होड़ मची रही। दिनभर महिलाएं सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी करती रहीं। प्रमुख शॉपिंग मॉल के बाहर मेहंदी रचवाने और ब्यूटी पार्लर में दिनभर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। कई जगहों पर महिलाओं को त्योहार के मौके पर विशेष छूट दी जा रही थी। उधर, बाजारों में दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ जुटी रही। महिलाएं थाली, छलनी, दीपक, करवा, रोली, चंदन और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी करती रहीं। कपड़े और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाएं पूजा और चांद देखने के समय पहनने के लिए साड़ी, सूट और अन्य पारंपरिक परिधानों की खरीदारी करती रहीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: करवाचौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक वहीं, बिसातखाने की दुकानों प...