आजमगढ़, सितम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर बाजार में सोमवार की शाम करंट लगने से राजगीर की मौत हो गई। वह काम देखने केलिए गए था, इस दौरान छत के पास गए हाइ टेंशन तार की चपेट में आया गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवा गांव निवासी 59 वर्षीय कल्पू राम राजगीर मिस्त्री था। सोमवार को वह चितारा महमूदपुर गांव में काम देखने के लिए गया था। छह के उपर से हाई टेंशन तार गया था। काम देखने के दौरान वह हाई टेंशन तार के संपर्क में आकर झुलस गया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। उसे लेकर लोग डॉक्टर केपास पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जौनपुर जिला अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...