आजमगढ़, अगस्त 2 -- Azamgarh News: मेहनगर, आजमगढ़। कस्बे के लखराव पोखरा स्थित ईदगाह मस्जिद के सामने संचालित  स्क्रैप कबाड़ी की दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने  लाखों रुपये का तांबा, पीतल और लोहे का स्क्रैप चोरी कर लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित विपिन जायसवाल, पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार जायसवाल, निवासी वार्ड संख्या-12 लाजपत नगर, थाना मेहनगर, ने बताया कि वह शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी गई थी। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने स्क्रैप के सामान की जांच की तो तांबा, पीतल और लोहे सहित लाखों रुपये का सामान गायब मिला। यह देखकर उनके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- Meerut News: वेल्डिंग की दुकान में सेंध लगाकर चोरी, तार...