Azamgarh News: कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ को वाराणसी ने हराया
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: मुरादाबाद, कार्यालय संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में आगरा छात्रावास ने वाराणसी को 40-28 के अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने आजमगढ़ को 28-15 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में आगरा छात्रावास ने मेरठ मंडल को 46-34 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। आगरा छात्रावास के खिलाड़ियों ने आक्रामक रेड और मजबूत डिफेंस से वाराणसी पर लगातार दबाव बनाए रखा। मध्यांतर तक आगरा ने बढ़त बना ली थी, जिसे उसने अंत तक बरकरार रखा। वाराणसी की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन आगरा की चुस्त टैकलिंग के सामने उसकी एक न चली। 40-28 के अंतर से आगरा छात्रावास ने ट्रॉफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.