आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: बूढ़नपुर,हिन्दुस्तान संवाद। कोयलसा ब्लाक के केशव मठ पर सात दिवसीय श्री मद्भावत कथा शुरू हो गया। पहले दिन श्री मद्भावत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडी रही। मठ के पुजारी एवं महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानंद ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में केशवपुर मठ पर प्रतिवर्ष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। श्री मद्भावत कथा पांच सितंबर तक चलेगा। उन्होने कहा कि श्री मद्भागवत महापुराण सनातन धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महान ग्रंथ है। कथा में मुख्य यजमान कोयलसा ब्लॉक प्रमुख पूजा यादव,संतोष यादव, अंकित गुप्ता, रविकांत तिवारी, हरीश,योगेंद्र निषाद,धर्मेंद्र निषाद आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: गाजे-बाजे के साथ कन्याओं संग महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...