Azamgarh News: कटान रोकने के लिए करें सभी उपाय : डीएम
आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील सगड़ी के अंतर्गत ग्राम आराजी गंगापुर मे घाघरा नदी से हो रहे कटान का निरीक्षण किया। डीएम ने घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं किनारे पर हो रही कटान को देखते हुए संबंधित विभागों से आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के किनारे कटान रोकने के लिए जहां आवश्यकता हो वहां पर्कुपाइन लगाए जाएं तथा उनके भीतर बालू से भरे बोरे व्यवस्थित ढंग से डाले जाएं, जिससे नदी की धारा का प्रभाव कम हो सके। नदी किनारे लगाए जाने वाले बालू के बोरों को तार से मजबूती के साथ बांधा जाए। जिससे तेज बहाव के दौरान वे अपनी जगह से न हटें और कटान रोकने में प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.