आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयनाथ सिंह ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने विधायक निधि से हुए खर्च का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर भी सपा के विधायक और सांसद हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष भी सपा से हैं। इसके बाद भी गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपालपुर क्षेत्र में कई संपर्क और लिंक मार्ग जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह सड़कें टूट चुकी हैं और गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने विधायक निधि के इस्त...