आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खनियरा के राजभर बस्ती में गुरुवार की आधी रात को कच्चा मकान में आग लग गई। इस अगलगी की घटना में एक गाय की झुलस कर मौत हो गई। जबकि गृहस्थी के सभी सामान जलकर राख हो गई। आग से करीब एक लाख से अधिक की क्षति होना बताया जा रहा है। खनियरा ग्राम पंचायत के राजभर बस्ती निवासी अरविंद राजभर पुत्र रामसुख सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लालगंज विधानसभा अध्यक्ष हैं। गुरुवार की रात को परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो रहे थे। परिजनों का कहना है कि रात करीब 12 बजे अरविंद राजभर के कच्चाा मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजनों के शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने घर में बंधे अन्य मवेशियों को सुरक्षित निकाल लि...