आजमगढ़, सितम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। औषधीय फसलों की खेती से जनपद के किसानों की आर्थिक स्थति सुधरेगी। इस साल उद्यान विभाग औषधीय फसलों की खेती कराएगा। औषधीय खेती करने पर किसानों को विभाग अनुदान भी देगी। एक हेक्टेयर में खेती करने पर किसान को 60 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। जिले में करीब 8.28 लाख पंजीकृत किसान हैं। अधिकतर किसान पारंपरिक खेती करते हैं। जनपद में धान, गेहूं के साथ ही गन्ना की खेती अधिक होती है। कुछ क्षेत्र में सिमित किसान ही सब्जी की खेती करते हैं। तमसा नदी के तलहटी क्षेत्र निजामाबाद, फूलपुर सहित अन्य स्थानों के साथ ही बूढ़नपुर, महराजगंज के बूढ़ावर, अजमतगढ़ सहित अन्य स्थानों पर किसान सब्जी की खेती करते हैं।

मुख्यमंत्री राज्य औद्यौगिक विकास योजना मुख्यमंत्री राज्य औद्यौगिक विकास योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग किसा...