आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज और मंडलीय अस्पताल में एमआरआई के लिए लोग वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में दस और मंडलीय अस्पताल में छह साल से भवन बनकर तैयार है। राजकीय मेडिकल कालेज और मंडलीय अस्पताल में एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमरेजिंग) मशीन लगाई जानी है। दोनों स्थानों पर मशीन लगाने के लिए वर्षों से भवन बनकर तैयार है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है। शासन ने प्रदेश के नौ चुनिंदा अस्पतालों में एमआरआई मशीन लगाने के लिए स्वीकृति प्रदान की थी। इनमें जनपद का मंडलीय अस्पताल भी शामिल था। अस्पताल में वर्ष 2019-20 में 98 लाख रुपये से एमआरआई मशीन के लिए भवन बनकर तैयार हो गया। जनरेटर भी लगाया गया है। कोरोना काल में इस भवन का उपयोग टीकाकरण के लिए किया जा रहा था। टीककारण बंद...