आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर बाजार में सोमवार की शाम एचटी करंट से झुलस कर राजगीर की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान के छट के पास से ही बिजली का हाई टेंशन तार गया हुआ है। घटना के समय राजगीर निर्माण के लिए काम देखने के लिए निर्माणाधीन मकान के छत पर गया था। राजगीर के मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवा गांव निवासी 59 वर्षीय कल्पू राम राजगीर का करते थे। चितारा महमूदपुर बाजार निवासी अभयराज चौरसिया का बाजार में निर्माणाधीन मकान है। उनके मकान के छत के पास से ही 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार गया हुआ है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: करंट लगने से राजगीर की मौत कल्पू राम सोमवार की शाम को अभयराज के निर्माणाधीन मकान पर काम देखन...