आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल के एआरटी सेंटर में शुक्रवार को दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसआईसी डॉ. एससी कन्नौजिया और आईसीटीसी की नोडल डॉ. पूनम कुमारी ने एचआईवी संक्रति और उनके परिवार के जरूरतमंद लोगों को उपहार दिए। आजमगढ़ पॉजिटिव नेटवर्क आफ पिपुल लिविंग विथ एचआईवी, एड्स सोसाईटी के तत्वावधान में दान उत्सव कार्याक्रम हुआ। विभिन्न लोगों और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वेच्छा से सहयोग किया गया था। प्राप्त सहयोग से एचआईवी के साथ जीवन जी रहे जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर बृजभान यादव ने सभी सहयोगकर्ताओं, चिकित्सकों और कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों...