आजमगढ़, जुलाई 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मौलानी गांव में एक सप्ताह पूर्व चोर दरवाजा का ताला तोड़ कर दो लाख रुपये नकदी और जेवर उठा ले गए थे। एक सप्ताह बाद भी चोरों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मौलानी गांव निवासी तेज प्रताप यादव के परिजन 27 जून की रात को घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे चोर छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हो गए। कमरे और बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखा दो लाख रुपये नगदी के साथ ही करीब 60 हजार रुपये के कीमती सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चनपटिया में तीन लाख नकद समेत 15 लाख के जेवर चोरी घटना के समय चोरों ने जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उस कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। परिजन सुबह सो कर उठे तब ...