आजमगढ़, नवम्बर 24 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाए हो रही हैं। कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। घटनाओं को लेकर नागरिकों में रोष है। एक माह में चोरों ने आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरी की बड़ी घटनाओं में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव में सुरेश यादव के मकान के गेट का ताला तोड़कर चोर 10 हजार नकदी, बैट्री, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर उठा ले गए थे। कुछ ही दूरी पर स्थित बब्बू की किराना दुकान का ताला तोड़कर बीस हजार नकदी उठा ले गए। दोनों घटनाओं के बाद नीबी गांव निवासी संदीप मौर्य के घर चोरी हुई। परिवार के लोग निमंत्रण में गए थे। चोर घर का ताला तोड़कर आलमारी, बॉक्स मे रखे सोने-चांदी के करीब 20 लाख रुपये के ...