आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के बढ़ते खतरे के प्रति आमजन को जन-जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को फार्मेसी कालेजों के छात्र-छात्राओं ने नगर में विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली। "स्वस्थ भारत: एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से मुकाबला" थीम पर आयोजित अभियान में विभिन्न फार्मेसी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जन-जागरूकता रैली मंगलवार को सुबह नौ बजे शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज परिसर से निकली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए पुन: डीएवी डिग्री कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल फार्मेसी कालेजों के छात्र-छात्राएं सफेद लैब कोट पहने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक एवं गलत इस्तेमाल से होने वाल...