आजमगढ़, सितम्बर 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि एआई जागरूकता को लेकर काफी पीछे हैं। जिले में पिछले माह करीब 1839 विद्यार्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था, लेकिन अभी तक मात्र 105 विद्यार्थियों ने ही कोर्स पूरा किया। जबकि 1734 विद्यार्थी कोर्स करने में पीछे रहे। डीआईओएस ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एआई जागरूकता अवेयरनेस का कोर्स शत प्रतिशत पूरा कराने के लिए निर्देश जारी किया है। महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी गोरखपुर द्वारा टाटा कंसल्ंटेसी सर्विसेज एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के सहयोग से 15 अप्रैल 2026 से एआई अवेयरनेस कोर्स शुरू किया गया था। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11 और 12 में पंजीकृत विद्यार्थियों को ...