Azamgarh News: उमस के बीच बूंदाबादी से मौसम हुआ सुहाना
आजमगढ़, जुलाई 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शनिवार को सुबह से लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। शाम को हुई बूंदाबादी से मौसम सुहाना हो गया। बूंदाबादी से किसानों के चेहरे खिल गए। किसान खेतों में धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। दो दिन पूर्व गरज-चमक के साथ जिले में झमाझम बारिश हुई थी। शुक्रवार को लालगंज, बरदह, मार्टीनगंज, मेंहनगर समेत अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। जबकि अन्य क्षेत्र में हल्की बारिश हुई थी। शुक्रवार की शाम से उमस और गर्मी बढ़ने से लोग परेशान रहे। शनिवार को बादलों की पूरे दिन आसमान में आवाजाही लगी रही। शाम के बाद नगर में करीब दस मिनट तक हुई बूंदाबादी से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आधा घंटा तक बूंदाबादी हुई। लालगंज, देवगांव, अंबारी, मेंहनगर समेत अन्य क्षेत्रों में हुई तेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.