आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: रानी की सराय,हिन्दुस्तान संवाद। कृषि महाविद्यालय कोटवां में अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को उन्नत सब्जी उत्पादन तकनीकों, गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. अर्चना सान्याल ने उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उपयोग और बीज शोधन की वैज्ञानिक विधियों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. त्रिभुवन चौबे ने उन्नत किस्मों, गुणवत्तायुक्त बीज, संतुलित पोषण प्रबंधन, समय पर बुआई और समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों के प्रयोग से कम लागत में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है। संस्थान के प्रधान वैज्ञान...