आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जनपद के समस्त कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली एवं आईजीआरएस के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को हरिऔध कला केंद्र सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण तथा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करना रहा। जनपद में ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों का व्यवहार अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है, जबकि शासन की प्राथमिकताओं में ई-ऑफिस प्रणाली का शत-प्रतिशत एवं प्रभावी संचालन प्रमुखता से शामिल है। इसी प्रकार आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आईजीआरएस पोर्टल का सुचारू संचालन भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पेपरलेस कोर...