Azamgarh News: इनवर्टर बनाते समय करंट से युवक की मौत
आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव में शुक्रवार की सुबह करंट से झुलसकर युवक की मौत हो गई। वह घर में इनवर्टर बना रहा था, इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी 35 वर्षीय महातम यादव मुंबई में लिफ्ट बनाने का काम करते थे। तीन माह पूर्व वे मुंबई से घर आए थे। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को इनवर्टर खराब हो गया था। उसे बना रहे थे, इस दौरान करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिवार में अफतरा तफरी मच गई, परिजन उन्हें लेकर शहर के नरौली स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत महातम के एक बेटी और एक बेटा हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.