आजमगढ़, जुलाई 3 -- Azamgarh News: दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सदरपुर कैथौली गांव निवासी जैशलाल गौतम की पत्नी 40 वर्षीय नीलम की तबियत शुक्रवार शाम को अचानक बिगड़ गई। जैशलाल का आरोप है कि वह एक डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने अपने फार्मासिस्ट को भेजा। फार्मासिस्ट ने घर आकर नीलम को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाते ही वह गंभीर हो गई। परिजन महिला को लेकर डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे। डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। शाहगंज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...