आजमगढ़, सितम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। देवारा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार को देवारा विकास सेवा समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने देवारा में तहसील, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं 100 बेड के आधुनिक अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी देवारा क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि देवारा के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना अब किसी राजनीतिक मांग का विषय नहीं, बल्कि क्षेत्र की बुनियादी जरूरत है। प्रशासन को जनता की इस आवाज को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध का...